राष्ट्रीय पक्षी पर किया श्वानों ने हमला

ग्रामीणों ने जान बचाकर वन विभाग को किया सुपुर्द

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)4 मई। उपखंड के बसई गांव में सोमवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर पर श्वानो ने हमला बोल दिया और उसे घायल कर दिया। ग्रामीणो ने श्वानो को भगाकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई और उसे वन विभाग के सुपुर्द किया। रेंजर विजय कुमार फगेडिय़ा ने बताया कि घायल मोर की सूचना वन विभाग को बसई की पूर्व सरपंच माया देवी मीणा ने दी। इस पर वे स्वयं रेसक्यू टीम के सदस्यों धन्नालाल जाट, महिलासिंह रणवा, श्रीराम गुर्जर को लेकर बसई पहुंचे व घायल मोर को रेसक्यू कर राजकीय पशु चिकित्सालय मेहाड़ा जाटूवास लाकर पशुचिकित्सक से उसका ईलाज करवाया तथा उसे लाकर वन विभाग नर्सरी चिरानी में रखा गया है। मोर के स्वस्थ होने पर उसे पुन: जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

You might also like