राठौड़ ने समझी व्यापारियों की पीड़ा
बाजार खोलने पर व्यापारी व पुलिस में हुई खींचातानी
चूरू,(पीयूष शर्मा)19 मई। मंगलवार सुबह राज्य सरकार के आदेशानुसार ऑरेंज में होने से चूरू के बाजार की अधिकांश दुकानें सुबह 10 बजे से खुलने शुरू हो गई। लेकिन थोड़ी देर पश्चात पुलिस की गाड़ी में अधिकारी द्वारा व्यापारियों से दुकान बंद करने का दबाव डालना शुरू कर दिया जिससे घंटाघर एरिया में व्यापारियों में हड़कंप मच गया वहीं 1-2 व्यापारी पुलिस से उलझ भी गए। व्यापारियों ने अधिकारी से आदेश की कॉपी मांगी इस बात को लेकर दुकानदार व पुलिस में खींचातानी हो गई।
तत्पश्चात व्यापारियों ने उप नेता प्रतिपक्ष विधायक राजेंद्र राठौड़ को सूचित किया जिस पर राठौड़ ने तत्काल बाजार पहुंचकर हालात का जायजा लिया। व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना व हाथ धोने के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं मौके पर राठौड़ ने जिला कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा की एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराया जिस पर जिला कलेक्टर ने राठौड़ को आश्वस्त किया की राज्य सरकार व केंद्र सरकार के नियमों के तहत बाजार खुल सकता है।
इसके पश्चात राठौड़ ने व्यापारियों के साथ बैठक की। राठौड़ ने लॉक डाउन के दौरान व्यापारियों के द्वारा दिए गए सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने लॉक डाउन के दौरान पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया है मैं चूरू के लगभग सभी व्यापारियों को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं क्योंकि उनसे मेरा नाता 35 साल का है मैं आज सब व्यापारियों से आग्रह करता हूं कि आगे भी आप इस महामारी से लडऩे में प्रशासन का सहयोग करेंगे। राठौड़ ने व्यापारियों से कहा कि हमें एकजुट रहते हुए कोरोना से लड़ना है।
इस मौके पर विश्वनाथ गोटे वाला, सुनील भाऊवाला, अमर मोरानी, कमल नंदवानी, राजेश बांठीया, राकेश गोयल, विनोद बागला, सुशील बजाज, प्रदीप सरावगी, श्रवण बजाज, रामरतन मुन्ना बजाज, दौलत सिन्धी, केवल सिंधी, लक्ष्मण राव, संजय सोनी, राकेश सोनी, सर्राफा व्यापारी दशरथ सोनी सहित विभिन्न व्यापारियों के संगठन के सदस्य थे वहीं जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिला अध्यक्ष वासुदेव चावला भी बैठक में मौजूद रहे।