मित्र सेवा मंडल की ओर से 200 परिवारों को राशन सामग्री वितरीत

बेजुबानों के लिए भी की चारे व पानी की व्यवस्था

सालासर,(दिनेश स्वामी)10 मई। कस्बे के मित्र सेवा मंडल की ओर से 200 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा बेजुबान पशुओं का ध्यान रखते हुए उनके लिए हरे चारे की व्यवस्था की गई व पक्षियों के लिए सालासर के आस-पास के पेड़ों पर पानी के लिए 51 परिंडे लगाए है जिसमें आगामी 20 बीस दिन पक्षियों को दाना डालने की व्यवस्था की गई है साथ ही गायों के लिए प्रतिदिन 1 टन सब्जी मंडल द्वारा डाली जाती है । इस दौरान आलोक पुजारी, आदित्य पुजारी, विजय काकड़ा, जितेंद्र, आनंद, नितिन, रवि, करण शर्मा के अलावा काफी युवा कार्यकर्ता इस मित्र मंडल में जुड़े हुए है जो इस संकट की घड़ी में पशु-पक्षियों के लिए आगे आये हैं। संकट में जहां इंसानों का जीना मुश्किल हो रहा था वहां इन युवाओं ने चींटी से लेकर इंसानों तक के खाने की व्यवस्था की है।

You might also like