आरसीएचओ डॉ विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ सेठान और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने, हैड काउंट की गुणवत्ता में सुधार एवं हैड काउंट अनुसार, एएनसी रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण एवं समस्त 14 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण करने, आवश्यक उपकरणों बायोमेडिकल वेस्ट का सही प्रकार निस्तारणए वार्डो, संस्थान की साफ सफाई, कोल्ड चैन डिपो का गुणवत्तापूर्ण संचालन, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुरा द्वारा अपने निकटवर्ती प्राथमिक तथा उपकेंद्रों को वैक्सीन आवंटित करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी रामगढ़ सेठान पर बायोमेडिकल वेस्ट का सही प्रकार निस्तारण, वार्डो, संस्थान की साफ सफाई, संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ धीरेंद्र सक्सेना, डॉ योग्यता बाजिया, अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिए।

You might also like