खेतान को सौंपी महिला जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सपना शर्मा
सीकर (नवयत्न)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला जिला इकाई सीकर द्वारा संगठन को नई ऊर्जा एवं सक्रियता प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी के विस्तार का क्रम निरंतर जारी है। महिला जिलाध्यक्ष मेघा अग्रवाल (पटवारी) के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज की अधिकाधिक महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्नेहा खेतान को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला जिला इकाई सीकर में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं मार्गदर्शन में की गई। महिला जिलाध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने स्नेहा खेतान को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय, समर्पित एवं योग्य महिलाओं को आगे लाकर उन्हें जिम्मेदारियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्नेहा खेतान अपनी सक्रियता एवं अनुभव के माध्यम से महिला संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यों को गति प्रदान करेगी। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष स्नेहा खेतान को जिला चेयरपर्सन किरण खेतान, सोनू पोद्दार, सुनीता पटवारी, किरण चिरानिया, जिला चेयरमैन अमित चिरानिया, जिला उपाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रोहन अग्रवाल, जितेंद्र खेतान, कमल पटवारी, नवरंग लाल अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजनों एवं महिला पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।