कोरोना: सडक़ पर 500 का नोट मिलने से फैली सनसनी

पुलिस ने जब्त किया नोट

चूरू,(पीयूष शर्मा)10 मई। शहर में वार्ड 26 स्थित एक सडक़ पर रविवार सुबह 500 का संदिग्ध नोट मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सडक़ पर लावारिश नोट पड़ा होने की खबर मिलते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं फैलने लगी। होमगार्ड की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने वार्ड में पहुंचकर मौका मुआयना किया। कोतवाली थाने के एएसआई हरिकिशन के मुताबिक जाब्ते सहित मौके पर पहुंचकर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पुलिस ने दस्ताने पहनकर नोट को सैनिटाइज कर नोट को जब्त कर लिया। पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि संभवतया नोट किसी राहगीर के जेब से गिरा हो सकता है। फिलहाल पुलिस नोट की लैब में जांच करवाएगी।

You might also like