सादगी के साथ सम्पन्न हुई शादी

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। लॉक डाउन के मध्यनजर सादगीपूर्ण व सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बिना दिखावे के स्वर्णकार समाज में शादी सम्पन्न हुई है। दूल्हा बसन्त इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है और दुल्हन कविता ने चित्रकला विज्ञान में डिप्लोमा किया है। दोनों की शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई।

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति (समाज) के अध्यक्ष अरविंद कड़ेल ने बताया कि समाज में लॉक डाउन के दौरान इस प्रकार की यह दूसरी शादी है। अरविंद कड़ेल ने बताया कि आने वाले वक्त की मांग भी यही है कि दिखावा कम हो और सादगी से विवाह सम्पन्न करवाये जाए, ताकि सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके।

You might also like