मंडावा नगर पालिका सफाई कर्मचारियों का लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मान
मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)30 मई। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट मंडावा की ओर से शनिवार को कोरोना योद्धा मंडावा नगर पालिका सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। नगर पालिका चौक पर सफाई कर्मचारियों को सरल गीता पुस्तक प्रदान कर सम्मान किया गया।
सफाई निरीक्षक सत्यनारायण बावलिया का भी इस दौरान सम्मान किया गया जिन्होंने लॉक डाउन के दौरान उल्लेखनिय सेवा दी तथा अपनी देखरेख में सफाई कर्मचारियों के साथ अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे तथा 24 घंटे अपनी सेवाएं देते रहे।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर के तहसील प्रभारी राजेश रणजीरोत और जयप्रकाश काला ने कहा कि इस लड़ाई में हम सब साथ है और मिलकर कोरोना को हराना हैं। दिलराज सिंह, योगेश यादव, जितेन्द्र सुरोलिया, संजय परिहार, सुनील सैनी, दलीप, विक्रम, नरेन्द्र आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे।