लोकडाउन के दौरान सफाई कर्मियों का फूलों से किया स्वागत एवं दिया उपहार
मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)6 मई। कोरोना वायरस के चलते लोकडाउन के दौरान वार्ड नं. 13 में राजेन्द्र सनोदिया निदेशक बाल भारती विद्या निकेतन के नेतृत्व में लोगों ने स्वच्छताकर्मियों के सम्मान में फूलों की वर्षा कर एवं उनको उपहार देकर उनका स्वागत किया और उन्हें इस कोरोना संकट के दौरान नियमित सफाई अभियान के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सनोदिया व रोशन मुन्ना किलानिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में चिकित्सक एवं पुलिस का जितना योगदान है उससे कहीं ज्यादा सफाई कर्मचारियों का योगदान है। सफाई कर्मचारी अपने जीवन की परवाह किए बिना शहर की सडक़ों, गलियों व वार्डों में दिनभर सफाई कार्य कर लोगों की सेवा में जुटे हैं । ऐसे में इनका सम्मान होने से इनकी हौसला अफजाई होती है। इस अवसर पर सब्बीर, निलेश सनोदिया, आयशा, सुरेन्द्र कुमार, सलीम रंगरेज, मनोज कुमार, आकिब, मंजु सनोदिया, शकील, नत्थूराम पेंशिया, इकबाल आदि ने भी पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया ।