शहीदों को अर्पित की श्रद्धाजंलि

छावसरी,(मों. जावेद)6 मई। मां भारती के वीर सपूत कर्नल आशुतोष शर्मा सेना मेडल, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश कुमार, लांसनायक दिनेश सिंह, सब इंस्पेक्टर अहमद काजी व सीआरपीएफ के 3 जवानों की शहादत पर गांव छावसरी के शिव शक्ति खेल मैदान में अमर शहीद छत्रपाल सिंह की टीम द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कैंडल मार्च निकाल कर 2 मिनट का मोन व्रत रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम कोरोना महामारी की वजह से छोटा रखा गया। श्रद्धांजलि देने वालो में राजस्थान गौरव सैनानी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर चनाना, शिक्षाविद् अनिल कोडयान, गुढा कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कुमार, सुनील मरोडिया, कपिल कुमार, विजय कुमार, किशोर कालेर, सनी कुमार, सुनील कुमार, विजयपाल सहित कई युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

You might also like