सैंट सोल्जर की सभी शिक्षण संस्थाओं में सैनिटाइजर मशीन व मॉस्क की अनिवार्यता

टोंक,(दिनेश शर्मा)24 मई। वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के भीषण प्रभाव को देखते हुए सैन्ट सोल्जर शिक्षा समिति टोंक ने अपनी सभी शिक्षण संस्थाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा के लिए कदम उठाये हैं।

सैंट सोल्जर स्कूल के निदेशक बाबूलाल शर्मा व प्रबंध निदेशक हितेष शर्मा ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में आगन्तुक नागरिकों एवं अभिभावकों की सुरक्षा के लिए संस्था द्वारा संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों में सैनिटाइजर मशीन, सैनिटाइजर टनल, सैनिटाइजर आदि की समुचित व्यवस्था की गई है तथा समस्त शिक्षण संस्थानों को कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन सैनेटाइज किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि सभी आगन्तुकों हेतु मास्क की अनिवार्यता एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना अनिवार्य की गई है। ताकि किसी भी कर्मचारी, अभिभावक, आगन्तुकों को स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या का सामना नही करना पडे। सभी आगन्तुकों का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह सरकार तथा संस्था द्वारा निर्धारित समस्त नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन की सुरक्षा निर्धारित करें ।

You might also like