भामाशाह ने अस्पताल में भेंट की सैनिटाजर स्प्रे मशीन
कांवट,(रंगलाल स्वामी)24 मई। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांवट में भामाशाह महेश कुमार कुमावत लोहरवाड़ा ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनिटाजर स्प्रे मशीन व अन्य सैनिटाजर सामान भेंट किया। इस अवसर पर डॉ राजेन्द्र कुमार शर्मा सहित पुरा स्टाफ व लोहरवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि ग्यारसीलाल मीणा, पंकज कुमावत, हनुमान सहाय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। चिकित्सा स्टाफ ने भामाशाह का आभार व्यक्त कर स्वागत किया गया।