सैन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई, हवन-पूजन के बाद भंडारा आयोजित

 

 

 

निसं 

खेतड़ी (नवयत्न) | गोठड़ा स्थित नारायणी माता मंदिर में मंगलवार को सैन समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि सैन महाराज की 726वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सवा आठ बजे विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई। भामाशाह देशराज, कृष्ण कुमार भाटी, सुधीर कुमार, निशा देवी, सुनील कुमार एवं गायत्री देवी की मुख्य यजमानि में पंडित कैलाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं हवन संपन्न कराया। इसके बाद सवा ग्यारह बजे सैन महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुशील सैन, महामंत्री विनोद भराला सहित श्रवण कुमार, महेश दिनोदिया, नरोत्तम, बंसतलाल, ओमप्रकाश चौहान, गिरजा शंकर, नरेश, राजकुमार, महेश पनिहार, ओमप्रकाश, कैलाश, दामोदर, बलराम, शेरसिंह, धनपति देवी, बंसती देवी, कमला देवी, सिद्धी, संगीता देवी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

You might also like