चिड़ावा के समीर ने जीता बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)13 मई। दुबई आर्टस्पोट वाइस ऑफ इंडिया कंपनी की ओर से करवाए गए ऑल इंडिया हुनरबाज टैलेंट कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। कोरोना वायरस के कारण घर बैठे लोगों का मनोरंजन करवाने और छुपे आर्टिस्ट को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए हुए हुनरबाज टैलेंट शो में देश के हजारों कलाकारों ने भाग लिया। एक महीने तक चली इस प्रतियोगता में अलग-अलग राउंड हुए। जिसके फाइनल में समीर ने टॉप 10 में पहुंचकर बेस्ट कोरियोग्राफर की ट्रॉफी हासिल की। इससे पहले भी समीर कई प्रतियोगिता जीत चुके हैं और चिड़ावा का नाम रोशन किया है। साथ ही राजस्थान आल इंडिया आर्टिस्ट ग्रुप के मेंबर भी हैं। अपनी कला माध्यम से लोगों को सोशल संदेश भी दे रहे हैं।
