माकड़ो की संगीता डागर बनी पुलिस सब इंस्पेक्टर

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिले के माकड़ो गांव निवासी संगीता डागर का आरपीएससी की राजस्थान पुलिस (दूरसंचार) उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है। संगीता ने महिला वर्ग में 7वीं रैंक हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया। संगीता के चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। महिपाल डागर, अशोक डागर, विकास डागर, निरीक्षक सरोज सिंह, एएसआई कमल डागर, अनिता डागर, अजय डागर, अनिल डागर, सविता डागर, सुनीता सिंह, विजय जांगिड़, जसवंत मरोड़िया, सतवीर डैला और मुकेश शर्मा सहित ग्रामीणों ने संगीता को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You might also like