संविदा कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष बने लीलाराम गुर्जर
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)26 मई। खेतड़ी राजकीय अजीत अस्पताल में लैब सहायक के पद पर कार्यरत लीलाराम गुर्जर को सर्वसम्मति से संविदा कर्मी संघ का झुंझुनूं जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दूरभाष से जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद नारायण सोनी ने बताया कि अनुभवी, कर्मठ व मेहनती लीलाराम गुर्जर को झुंझुनूं जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। इस दौरान लीलाराम ने बताया कि सभी संविदा कर्मियों को साथ लेकर चलना मेरा मुख्य एजेंडा होगा। लैब सहायक भर्ती 2018 की प्रोविजन सूची को लेकर जल्द ही उपयुक्त कदम उठाकर अधिकारियों में सरकार के नुमाइंदों से मिलकर अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि कि राजस्थान सरकार के घोषणा पत्र में संविदा कर्मियों को नियमित करने का मुख्य मुद्दा था अब वह वादा सरकार को याद दिलाएंगे जिससे हर संविदा कर्मी को फायदा मिलेगा।
इस मौके पर संजय भूरिया, रजत शर्मा, प्रदीप जांगिड़ सहित अन्य साथियों ने गुर्जर को माला, मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा गया।