कोरोना: पीएम को पत्र लिख जताई वैक्सीन परीक्षण के लिए शरीर दान की इच्छा

चूरू,(पीयूष शर्मा)13 मई। अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के राजस्थान प्रदेश महासचिव रामचंद्र प्रजापति ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोराना वैक्सीन परीक्षण के लिए अपना शरीर दान करने की इच्छा जताई है।

प्रजापति ने कलक्टर संदेश नायक को पीएम मोदी के नाम पत्र सौंपा। पत्र में लिखा गया कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है। अब तक कोई दवा या वैक्सीन विकसित नहीं होने के कारण ये महामारी फैलती जा रही है। वैक्सीन के परीक्षण के लिए एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर की जरूरत होती है। मैं चाहता हूं की देश के पहले परीक्षण के लिए मेरा शरीर काम में लिया जाए। वैक्सीन परीक्षण प्रयोग सफल नहीं होने की स्थिति में मेरे साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना होती है। तो मुझे व मेरे परिवार को किसी प्रकार का कोई आर्थिक सहयोग नहीं चाहिए। देश के लिए कुछ करने का इससे बड़ा मौका कभी नहीं आएगा। करोड़ों जिंदगियां बचाने के लिए यदि मेरा शरीर काम आए तो मैं स्वयं को भाग्यशाली समझूंगा। गौरतलब है कि प्रजापति गत सात वर्षों से संगठन के माध्यम से बतौर प्रदेश महासचिव समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी है।

You might also like