सरकार की हर योजनाओं का ग्रामीणों को मिलना चाहिए पूरा लाभ- डॉ हरीश यादव

खेतङी,(जयंत खांखरा)27 मई। कोरोना वैश्विक महामारी, मौसमी बीमारियां, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य राज्य सरकार व केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लेकर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव ने लॉयल, चारावास, बाडा की ढाणी, तातीजा, रसूलपुर, बङाऊ सहित कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेक्टर मीटिंग ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ हरीश यादव ने बताया कि सेक्टर मीटिंग के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आने व्यक्तियों को चिन्हित कर उसने होम आइसोलेशन करने, मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, वहीं सरकार की विभिन्न योजना को आमजन तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करने व टीकाकरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान डॉ सुमन, डॉक्टर मुकेश, नवीन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

You might also like