स्थापना दिवस पर हुई रचनात्मक गतिविधियां
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। मारवाड़ी युवा मंच परिवार सुजानगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंच परिवार द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में उपखंड अधिकारी धर्मराज गुर्जर, आयुक्त बसंत कुमार सैनी, नगर परिषद सभापति सिकंदर अली खिलजी को आईसोलेशन सेंटर पर काम करने वाले 21 सफाईकर्मियों हेतु सुरक्षा किट प्रदान किये गये।
मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष शर्मिला सोनी, योगिता सक्सेना, स्नेहप्रभा मिश्रा, रूपा प्रजापत, अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सोनी, योगेंद्र भोजक, हरिसिंह राठौड़, सुरेश अरोड़ा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। उसके बाद गायों को हरा चारा दिया गया।