स्वतंत्रता सेनानी हनुमानसिंह की पत्नी सुगनी देवी की सम्मान पूर्वक अंत्येष्टि

1942 के शेखावाटी रियासत के दूधवाखारा किसान आंदोलन से जुड़ा है बुडानिया का परिवार

चूूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। निकटवर्ती गांव दूधवाखारा निवासी स्वतंत्रता सेनानी हनुमानसिंह बुडानिया की धर्मपत्नी सुगनी देवी बुडानिया (102) का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया गया।

गौरतलब है कि बुडानिया का परिवार सन् 1942 के शेखावाटी रियासत के एक मात्र आंदोलन ‘दूधवाखारा किसान आंदोलन’ से जुड़ा रहा है। स्वर्गीय हनुमान सिंह बुडानिया व उनकी धर्मपत्नी ने स्वाधीनता आंदोलन में 1942 के किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था। दिवंगत सुगनी देवी के पौत्र यूथ कांगेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र बुडानिया ने बताया कि प्रशासन ने राजकीय सम्मान पूर्वक उनकी अंत्येष्टि गांव दूधवाखारा में की। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि उनके पुत्र अरुण बुडानिया, सुपौत्र मानवेंद्र बुडानिया सहित अन्य परिजनों ने दी।

राज्य सभा सदस्य हुड्डा ने जताया शोक
सिटीजन क्लब अध्यक्ष सुबोध मासूम ने बताया कि सुगनी देवी के निधन पर हरियाणा के राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने शोक जताया। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक मुकेश भाकर, विधायक अशोक चांदना, सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा, सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया, चूरू जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी सहित सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

You might also like