साईबेरियन सारस मिला घायल अवस्था में

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)13 मई। स्थानीय वार्ड संख्या 12 में गुरुजी रेस्टोरेन्ट के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे पीपल के पेड़ के ऊपर साईबेरियन सारस का घौंसला था। घौंसले में काफी दिनों से साईबेरियन सारस का जोड़ा अपने बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार रात्रि को अचानक किसी समय प्लास्टिक धागे में उसके पैर व पंख फंस जाने से लटक गया था। बुधवार सुबह मोर्निंग वाक पर जाते संजय पीपलवा, हितेश माटोलिया, महावीर शर्मा सहित कई लोगों की नजर पेड़ पर धागे में लटके सारस पर गई तो उन लोगों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जैसे तैसे पक्षी को नीचे उतारकर पैरों में फंसे धागे को निकाला व मरहम पट्टी करके पास में महावीरप्रसाद शर्मा के घर पर सुरक्षित रूप में छोड़ा।

You might also like