SBI ने ग्राहकों को दिया झटका

नई दिल्ली  देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने सभी अवधि के Fixed Deposit पर ब्याज दर में 0.40 फीसद की कमी का बुधवार को ऐलान किया। बैंक ने एक माह में दूसरी बार टर्म डिपोजिट पर ब्याज दर में कमी की है। SBI ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि FD पर ब्याज दर में हुए ये बदलाव 27 मई से प्रभावी हो गए हैं। स्टेट बैंक ने बल्क डिपोजिट (दो करोड़ रुपये से अधिक) पर भी ब्याज दर में 0.50 फीसद की कमी की है। बल्क डिपोजिट पर बैंक अधिकतम तीन फीसद की दर से ब्याज देगा। दरों में ये बदलाव भी बुधवार से प्रभावी हो गए हैं।

You might also like