प्रवासी लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलो में किया जा रहा है आईसोलेट

सरदारशहर, 6 मई। तहसील के गांव फोगां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाहर से आने वाले पुरुष व महिलाओं के लिए क्वारेंटाईन किया गया है। महिलाओं को अलग घरों में व्यवस्था की जा रही है तथा पुरुष एक साथ बरामदों मेंं रह रहे हैं। वहीं ये लोग स्कूलों में रहते हुए वृक्षों की देखभाल कर अपना समय व्यतित कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना हैं कि महिलाओं की व्यवस्था अलग घरों में की जा रही है। इसकी बजाए एक ही परिवार से आने वाले लोगों को अपने घरों में सेट करना चाहिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 500 लोगों के आने का नामांकन किया गया है। इसलिए कोरोना की टीम अधिकारी, सरपंच सभी मिलकर अलग व्यवस्था हो करने में जुटे हैं। वहीं प्रवासी लोगों के लिए उनके घरों से भोजन पानी की व्यवस्था की जा रही है।

You might also like