जनता को जागरूक करने में जुटे स्काउट्स और गाईड्स
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)11 मई। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिये जन सामान्य के ध्यान में रखी जाने वाली बातों का प्रचार-प्रसार करने के लिये स्काउट्स और गाईड्स महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के सचिव नरेन्द्र स्वामी ने बताया कि मुख्य ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी लालचन्द वर्मा के निर्देशानुसार गाइडर पूनम सेन और स्काउटर रोहित प्रजापत, रामचन्द्र प्रजापत, डूंगरराम, जयचन्द भाटी, सुरेन्द्र सिरोहीवाल आदि के नेतृत्व में स्काउट्स और गाईड्स जहां सुबह-शाम शहरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सेवा दे रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी सोमवार को लोहा के स्काउट्स ने सहायक जिला आयुक्त कुलदीप व्यास व स्काउट मास्टर भेराराम प्रजापत के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के लिये जरूरी सावधानियों की जानकारी देते हुये बिना मास्क मिले ग्रामवासियों को कपड़े के मास्क भेंट करते हुए मास्क की अनिवार्यता समझाई।