एसडीएम अर्पिता पहुंची क्वारेंटाइन सेंटर, निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

स्कूल की छात्राओं ने भेंट किए 400 मास्क

चूरू,(पीयूष शर्मा)22 मई। एसडीएम अर्पिता सोनी शुक्रवार को तारानगर तहसील के गांव ढाणी कुम्हारान स्थित राउमावि में संचालित क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंची।

इस दौरान उन्होंने यहां विशेष श्रेणी परिवार सूची सत्यापन के लिए हुई कोविड-19 कोर ग्रुप की बैठक ली। बाद में क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीईईओं बृजेंद्र दाधीच ने बताया कि इस मौके पर एसडीएम सोनी को गांव के जगदीश प्रजापत के निर्देशन में स्कूल की बालिकाओं की ओर से तैयार किए गए 400 मास्क भेंट किए गए। एसडीएम ने उक्त मास्क गांव के सार्वजनिक नलों में पानी भर रही महिलाओं को वितरित कर मास्क अवश्य पहनने की अपील की। गांव के व्यवसायी चेतनराम गुरी ने 100 हैंड सैनेटाइजर भेंट किए।

एसडीएम ने कोर कमेटी को निर्देशित किया कि गांव में आइसोलेट व क्वारेंटाइन होने वाले व्यक्तियों व ड्यूटी कार्मिकों को सैनेटाइजर उपलब्ध करवाएं। सांवरमल प्रजापत ने विद्यालय में स्प्रे मशीन स्थाई रूप से उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। क्वारेंटाइन केंद्र कमेटी सदस्य हेतराम किरोड़ीवाल, जागिराम, किशोर खान, जगदीश प्रजापत, चुन्नीलाल छिम्पा व भागचंद प्रजापत आदि ने केंद्र की व्यवस्थाओं के संचालन में यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बैठक में ग्राम विकास अधिकारी रामजीलाल सहारन, पटवारी शीशपाल कड़वासरा, नर्स सुनीता, बीएलओं चेतनराम, गोपीचंद, मैनपाल, प्रदीप पालीवाल, अरुण स्वामी व नरेश मीणा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कर रहे पीईईओ बृजेंद्र दाधीच ने आभार जताया।

You might also like