एसडीएम व तहसीलदार का किया सम्मान

मलसीसर,(रमेश शर्मा)28 मई। युवा कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देशमुख दादरवाल ने आज कोविड 19 के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा लॉकडॉउन की पूरी तरह से पालन करवाने के लिए SDM Dr. अमित यादव व तहसीलदार जगदीश प्रसाद मीणा को सम्मानित किया। जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि संगठन द्वारा कोविड-19 के दौरान सराहनीय कार्य करने व पूरे उपखंड क्षेत्र में कोविड -19 के प्रति लोगों को जागरूक किया बल्कि लॉकडॉउन की पूरी तरह से पालना सुनिश्चित करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन की तरफ से SDM व तहसीलदार को एक स्म्रति चिन्ह व प्रशंसा पत्र दिया गया। इस अवसर पर कालू सिंह राठौड़, मोहित दादरवाल, सुरेन्द्र टीटानी, सुमित भट्ट, संजय जितवानबास आदि मौजूद थे।

You might also like