इंस्पायर अवार्ड में छात्र प्रेरक का चयन, विद्यालय में खुशी की लहर
श्रवण नेचु
नवलगढ़ (नवयत्न )। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुरा के प्रतिभाशाली छात्र प्रेरक का चयन प्रतिष्ठित INSPIRE Award के लिए होने पर विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि छात्र की कड़ी मेहनत, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्र ने अपनी नवाचारी सोच और विशेष विज्ञान परियोजना के माध्यम से यह राष्ट्रीय सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा दी है। प्रधानाध्यापक प्रहलाद सिंह डूडी ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र की सफलता पर गर्व जताया। कार्यक्रम के अंत में अध्यापक महेश कुमार, रामचंद्र पिलानियां, फैयाज सर एवं सरोज मैम ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। सन्दीप सिंह ने बताया कि विद्यालय का बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है |कक्षा 8 के छात्र मोहित कुमार व प्रेरक ने A ग्रेड प्राप्त की और नितेश व सपना ने B ग्रेड प्राप्त की है |