निर्जला एकादशी के अवसर पर गायों की सेवा

प्रदीप कुमार सैनि
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना दांता के संचालन समिति के अध्यक्ष द्वारा दांतारामगढ़ की विभिन्न गोशालाओं में गायो को 101 किलो गुड़ एवं हरा चारा खिलाया। अन्नपूर्णा महिला सहकारी समिति मेई की अध्यक्ष कौशल्या देवी ने बताया कि विभिन्न अवसरों पर दान पुण्य का कार्य किया गया जाता रहा है और आगे भी ऐसे परोपकारी कार्य समिति द्वारा निरंतर किये जायेंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कौशल्या देवी, सचिव सावी पारीक, ज्योति, मीनाक्षी, व्यवस्थापक बनवारी लाल पारीक मेई एवं गजेंद्र पारीक मौजूद रहे।

You might also like