जनता रसोई का सेवा प्रकल्प जारी
नवलगढ़,(श्रवण कुमार नेचु)10 मई। कस्बे में जनता रसोई की सेवा लगातार जारी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि आज जनता रसोई का 39 वा दिन है, कार्यकत्र्ताओ की अथक मेहनत और भामाशाहों के सहयोग से लगातार जनता रसोई का सेवा प्रकल्प जारी है। भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आज जनता रसोई के जीव मात्र के सेवा के सभी प्रकल्प गायो के लिए कच्ची सब्जियों की व्यवस्था, डॉग केयर यूनिट के नाते कुतो के लिए रोटियों की व्यवस्था, साथ ही जनता परिंडा मुहिम एक महाभियान के रूप में लगातार जारी है। जनता परिंडा मुहिम के अंतर्गत अभी तक कुल 62 परिंडे लगाये जा चुके है साथ ही प्रत्येक परिंडे के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है जिनमें वह पक्षियों के लिए पानी व दाने की व्यवस्था स्वयं करेगा। रविवार को रामदेवरा चौक, गणेशपुरा, कोट बाँध अखिल भारतीय सन्त समिति, राजस्थान के आश्रम में भी जनता परिंडे बांधे गए। योगी डॉ जीवन नाथ महाराज प्रदेश सह संगठन मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया साथ ही अपील भी की लोकडाउन के समय हम खुद का बचाव करें और सुरक्षित रहे इसके साथ इन जीवमात्र का हम सभी मिलकर ध्यान रखे क्योंकि ये बेजुबान है हम सभी को मानवता के नाते इनकी पीड़ा को समझकर इनकी सेवा करनी चाहिए। आज सेवाकार्य में अतुल पारीक, लक्ष्मीकांत, बबलू सैन, विक्रम शेखावत, विकास टांक, प्रदीप लुहार, ज्ञानप्रकाश सुरेका, सुमित बासोतिया, विष्णु मिश्रा, विकास सारस्वत, राकेश चोबदार, शिवरतन सुरेका, विजय इंदौरिया ने अपनी सेवायें दी।