शराब ठेके को हटवाने की मांग

आन्दोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)13 मई। कस्बे के आथुणे मौहल्ले में दस्सूसर मार्ग पर चल रहे शराब ठेके को हटवाने की मांग वार्डवासियों ने की है। मेघवाल बस्ती के लोगों ने एसडीएम डॉ गौरव सैनी व नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरी को ज्ञापन देकर बस्ती से ठेके को हटवाने की मांग करते हुए आन्दोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है। स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य श्रवणराम, श्री सरस्वती बाल शिक्षक संस्थान के प्रधानाचार्य प्रहलादराय, गणेश मंदिर के मंत्री भागीरथ पारीक ने भी ज्ञापन सौंपकर दस्सूसर रोड़ व बालाजी नगर में खोले गए शराब ठेके को हटवाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि शराबी शराब पीकर उत्पात मचाते है व गाली गलौज करते है जिससे बस्ती के लोग बेहद दुखी है। स्कूली छात्र-छात्राओं व मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मेघवाल बस्ती के लोगों ने शराब ठेका बंद न करवाने पर आन्दोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है।

You might also like