क्वारेंटाइन श्रमिकों को फल एवं सैनिटाइजर भेंट किए
पिलानी,(विरेन्द्र राठौड़)18 मई। थिरपाली बड़ी ग्राम में सरकारी स्कूल में क्वारेंटाइन किए गए उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को गांव के सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह बुडानिया की ओर से फल एवं सैनिटाइजर वितरण किए गए। श्रमिकों के रहने वाले मकान व सरकारी स्कूल को सैनेटाइज किया गया। जानकारी के अनुसार 15 मई को हनुमानगढ़ से अपने घर वापसी के लिए निकले एक 3 साल के बच्चे व एक महिला सहित छह लोगों को चूरू-झुंझुनू बॉर्डर पर चेक पोस्ट पर उस समय रोक लिया गया जब ट्रक के द्वारा अपने गांव की ओर जा रहे थे। चेक पोस्ट पर रोकने के बाद थिरपाली बड़ी गांव के सरकारी स्कूल में सभी को क्वारेंटाइन किया गया। श्रमिकों की देखरेख को लेकर विद्यालय के अध्यापक एवं ग्राम पंचायत सचिव को पाबंद किया गया। वहीं ग्राम सचिव ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा अतिशीघ्र उन्हें घर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।