श्रमिकों को किए मास्क वितरीत
राजगढ़, 18 मई। उपखण्ड के ग्राम पंचायत नोरंगपुरा राजीव सेवा केंद्र पंचायत भवन में श्री विश्वकर्मा भवन श्रमिक कल्याण यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक डूडी द्वारा मनरेगा श्रमिकों एवं भवन निर्माण श्रमिकों को मास्क वितरण किए गए। श्रमिकों को श्रमिक कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए उनका श्रमिक कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान की सरकार मजदूर के हमेशा साथ खड़ी है। श्रमिकों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। हर श्रमिक को इस लॉक डाउन के दरमियान 2500 रूपये खाते में डाले गए है। यूनियन प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि अगर कोई श्रमिक वंचित रह गया तो उनके बैंक खाता संख्या लेकर जल्दी उनके खाते में पैसे डाले जाएंगे।