शिक्षिका ने 50 मास्क भेंट किए
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)15 मई। कोरोना के खिलाफ जंग में शिक्षा विभाग के कार्मिक पूरे दमखम से मैदान में डटे हुए हैं। वहीं शिक्षिका तारा देवी गढ़वाल ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जरूरतमंदों के लिए 50 मास्क भेंट किए। शिक्षिका ने बताया कि अपने हाथों से सिलकर अभी तक 500 मास्क क्षेत्र में बांट चुकी हैं और आगे भी ये कार्य जारी रखेगी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम रैगर ने शिक्षिका का इस कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसीबीईओं विनोद कुमार शर्मा, रामजीलाल सैनी, कजोड़मल बुनकर, राधेश्याम स्वामी, फूलसिंह, घासीराम सैनी, मनोज कुमावत सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।