क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे युवकों ने किया श्रमदान
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)21 मई। ददरेवा में कोरोना संकट के दौरान दूसरे शहरों में काम करने वाले युवक लौटकर गांव पहुंचे तथा सरकार के आदेशों की पालना के तहत क्वारेंटाइन सेंटर में रहकर लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश दिया। यही नहीं क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वाले युवक खाली समय का सदुपयोग कर राउमावि में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में श्रमदान कर सफाई की, पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए, पानी डालने तथा विद्यालय में दिन में दो बार सैनेटाइजर करने जैसे काम कर विद्यालय का रख-रखाव कर रहे हैं। राजपुरोहित ने बताया कि इसके अलावा गांव की ओर से भी चलाई जा रही जनता रसाई के माध्यम से सेंटर में रहने वाले लोगों को सुबह-शाम का भोजन, चाय-पानी, नाश्ता की विशेष व्यवस्था की है।