गायक इमरान यूरोप के देशों में देंगे मई से अगस्त तक शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। सीकर कीधरा पर जन्मे विख्यात गायक इमरान खान मई २६ से अगस्त २६ तक यूरोप के कई देशों में अपनी गायन की प्रस्तुत देंगे। जर्मनी, फ्रांस, स्वीट्जरलैंड जैसे देशों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। इमरान खान द इन दिनों कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर द मंत्रा बैंड के साथ इस संगीतमय सफर तैयारियों में लगे हुए हैं।
गौरतलब है कि शहर की माटी के लाल इमरान अब तक यूरोप सहित अफ्रीका और गल्फ के खाड़ी देशों जैसे 36 देशों में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दे चुके हैं। इमरान को जर्मनी के थिएटर एम फॉरडेन जो के 50 से भी अधिक वर्षो से यूरोप में भारतीय संगीत और कला और कई देशो कि कला को यूरोप के देशो में प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है की तरफ से यूरोप में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस सफर में मंत्रा के संचालक उस्ताद नवाब खान जो की संतूर और नादा योगा के विद्वान है और नावेद खान संतूर, अयान खान सारंगी, शाहिद तबला पर साथ रहेंगे। सभी कलाकार सीकर घराने से ही जुड़े हुए हैं। इमरान खान ने अपने संगीत की शुरुआती तालीम अपने नाना उस्ताद मोईनुद्दीन खान और दादा उस्ताद मजीद खान से हासिल की है। इमरान ने पद्मश्री पंडित अरविंद पारीक व म्यूजिक डायरेक्टर लियाकत अजमेरी जैसी सख्सियतों से संगीत की शिक्षा हासिल की है। इमरान ने कई म्यूजिक एल्बम में गायक संगीतकार व लेखक के रूप में भी काम किया है। इमरान ने बताया कि वे सीकर का नाम पूरी दुनियां में संगीत के जरिये रोशन करना चाहते है।