सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष की शुभकामनाएं
जयपुर, (बी एल)19 मई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी. जोशी ने पृथ्वीराज चौहान जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि पृथ्वीराज चौहान स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले पराक्रमी पुरूष थे। पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमानी, देशभक्ति और शूरवीरता की मिसाल थे।