बुहाना के 20 वार्डों के लिए अब तक 52 दावेदारों ने मांगा भाजपा से टिकट, अब चयन की बारी

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा में टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। बुहाना नगर पालिका के 20 वार्डों में पार्षद पद के टिकट के लिए 52 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। शनिवार को कुमावत धर्मशाला में हुई बैठक में दावेदारों ने पार्टी प्रभारी को आवेदन फॉर्म सौंपे। अब पार्टी संगठन इन आवेदनों पर मंथन कर प्रत्येक वार्ड में मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी की तलाश करेगी। टिकट के लिए सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वार्ड 3, 5 और 17 में है। इन तीनों वार्डों में 6-6 दावेदारों ने आवेदन किया है। इसके अलावा वार्ड 6, 7, 10 और 20 में तीन-तीन दावेदार हैं। वहीं वार्ड 1, 2, 11 और 15 में एक-एक कार्यकर्ता ने टिकट की दावेदारी जताई है। बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने को कहा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और वार्डवार चुनावी स्थिति का आकलन करने पर जोर दिया गया। आवेदन मिलने के बाद पार्टी अब दावेदारों की संगठन में सक्रियता, जनाधार, राजनीतिक पकड़ और चुनाव जीतने की क्षमता को आधार बनाकर नामों पर विचार करेगी।
वार्डवार फॉर्म जमा करने वाले दावेदार
भाजपा से टिकट के लिए वार्ड 1 से जाकिर अली, वार्ड 2 से नीरू, वार्ड 3 से कमल सिंह, विजेंद्र कुमार, संदीप कुमार, जयसिंह, बंशीधर, नरेश, वार्ड 4 से लोकेश सिंह उर्फ धोलू व धुडाराम, वार्ड 5 से मल्लुराम, ओमनारायण, ओमप्रकाश, सूबे सिंह, अमरजीत व रामपत, वार्ड 6 से इंदू, सुशीला देवी व सुनिता कुमारी ने फॉर्म सौंपे। वहीं वार्ड 7 से रमेश कुमार, मंजू कुमारी व दिनेश कुमार, वार्ड 8 से बलबीर सिंह व विरेंद्र कुमार, वार्ड 9 से पल्लवी वर्मा व नसीम बानू, वार्ड 10 से राजेंद्र प्रसाद, घीसाराम व रामोतार, वार्ड 11 से मैना राठौड़, वार्ड 12 से नीलम व अंजू, वार्ड 13 से सुरेंद्र कुमार व रणवीर, वार्ड 14 से राजेंद्र प्रसाद शर्मा व शिव कुमार ने फॉर्म जमा किए। इसी तरह वार्ड 15 से मंजूबाला, वार्ड 16 से सुनिता देवी व प्रियंका, वार्ड 17 से सुरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, रोहित, मनोज कुमार, प्रमोद, उत्तम शर्मा, वार्ड 18 से प्रदीप सिंह व दिनेश कुमार, वार्ड 19 से कृष्ण सिंह व मंजू तथा वार्ड 20 से पवन सिंह, मोतीलाल व सतीश शर्मा ने भाजपा के प्रभारियों का अपना आवेदन सौंपा हैं।
तीन वार्डों में सबसे ज्यादा घमासान
वार्ड 3 में कमल सिंह, विजेंद्र कुमार, संदीप कुमार, जयसिंह, बंशीधर और नरेश ने आवेदन किया है। वार्ड 5 में मल्लुराम, ओमनारायण, ओमप्रकाश, सूबे सिंह, अमरजीत और रामपत दावेदार हैं। वहीं वार्ड 17 में सुरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, रोहित, मनोज कुमार, प्रमोद और उत्तम शर्मा ने टिकट मांगा है।

You might also like