शोसल डिस्टेंस का दिया संदेश

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)18 मई। सरकारी अस्पताल में संविदा पर कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर जय श्री और ज्योति जांगिड़ ने कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवा देने के साथ-साथ कोरोना से बचाव के सन्देश देने में भी अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने शहर के अनेक एटीएम व सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस के गोले बनाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया है। ज्योति जांगिड़ व जय श्री ने बैंको, एटीएम और अन्य भीड़ वाली जगहों पर ये सन्देश पेंट किये है।

You might also like