समाजसेवी श्रवण कुमार बुरड़क होंगे कर्मश्री अवार्ड से सम्मानित

प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ (नवयत्न) । अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समापन महोत्सव के अवसर पर सीकर जिले के ग्राम चैनपुरा निवासी समाजसेवी श्रवण कुमार बुरड़क को कर्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा एवं जनहित कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 13 मई 26 को जयपुर शहर में किया जाएगा, जिसमें देश के 25 राज्यों के राष्ट्रदूतों एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं की उपस्थिति रहेगी। समारोह के दौरान समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। श्रवण कुमार बुरड़क, श्री गोविंद मानव सेवा समिति फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी हैं। वे लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों, जरूरतमंदों की सहायता एवं जनकल्याण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सम्मान चयन की सूचना मिलने पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

You might also like