तिरंगे में लिपटे जवान नरेंद्र डूडी पंचतत्व में विलीनः सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

श्रीराम तिवारी

नोखा (नवयत्न ) । साधुना गांव निवासी बीएसएफ में तैनात जवान नरेंद्र डूडी का शनिवार शाम सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ड्यूटी के दौरान निधन के बाद उनकी पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जवान की पार्थिव देह को सेना के वाहन में नोखा लाया गया, जहां से जसरासर क्षेत्र सहित कई गांवों से होकर अंतिम यात्रा निकाली गई। रास्ते भर हजारों लोगों ने तिरंगे में लिपटे अपने लाडले जवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साधुना गांव में अंतिम संस्कार के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से माहौल गूंज उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जवानों और गणमान्य लोगों ने अंतिम विदाई दी।

You might also like