बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने डॉक्टर्स के लिए 1000 पीपीई किट्स दान किए

नई दिल्ली,16 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कोरोना वायरस से फ्रंटलाइन पर जंग लड़ रहे डॉक्टर्स के लिए 1000 पीपीई किट्स दान किए। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने नीलामी का फैसला भी किया है और वो इससे होने वाली कमाई को जरुरतमंदों के लिए राशन किट्स के लिए दान कर देंगी। उन्होंने अपने आर्टवर्क्स नीलाम करने का फैसला किया है और इसके फंड का इस्तेमाल दिहाड़ी मजदूरों के लिए किया जाएगा। सोनाक्षी, अंषुला कपूर के साथ यह काम कर रही हैं। अंषुला कपूर के फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैंकिंड कोरोना वायरस की इस जंग में कई अलग अलग तरीकों से फंड जुटा रहा है। अब इस फैंकिंड की ओर से ही सोनाक्षी सिन्हा के आर्टवर्क्स नीलाम किए जाएंगे। सोनाक्षी सिन्हा आर्ट में माहिर हैं और कई बार उन्होंने अपने स्कैच के वीडियो और फोटोज भी शेयर किए हैं।सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने आर्टवर्क्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं और नीलामी में उनकी स्टार्टिंग बोली की कीमत बताई है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि किस आर्टवर्क की शुरुआती कीमत कितनी है।

You might also like