महाबीर प्रसाद सोती पुन: बने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बिसाऊ,(अशोक सोनी)19 मई। कस्बे के मुबंई प्रवासी विप्र फाउडेशन अध्यक्ष महाबीर प्रसाद सोती को दुसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य कपिलेश शर्मा के अनुसार मुबंई में लॉक डाउन के कारण विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हुई बैठक में सर्व सम्मति से महाबीर प्रसाद सोती को विप्र फाउडेशन का दुसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर ब्राहम्ण समाज ने मृत्यु भोज बंद कर आध्यात्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की परम्परा शुरू करने का निर्णय लिया है।
सोती के दुसरी बार विप्र फाउडेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बिसाऊ व क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। सोती को कस्बे के गौड़ ब्राहम्ण समिति के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, पालिका के सहवृत सदस्य राजकुमार पुजारी, विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष घीसाराम माटोलिया, खांडल विप्र समाज अध्यक्ष बुधमल जोशी, आत्माराम जोशी, ओम जोशी, दाधीच समाज अध्यक्ष राजेद्र मिश्रा, अशोक माटोलिया, विजय माटोलिया, गौड़ समाज अध्यक्ष ललीत पुरोहित, हीरालाल डीडवाणीया, महेद्र जोशी, मांगीलाल जोशी, एडवोकेट उमाशंकर सेवदा सहित क्षेत्र के ब्राहम्ण समाज ने खुशी जताई है।
विफा की इस ऑनलाइन विडियो कॉन्फ्रेसिंग बैठक में ब्राहम्ण समाज के 22 वर्गो के 207 लोगो ने देश के 69 स्थानो से हिस्सा लिया था। बैठक में सर्वसम्मती से संस्था के मुख्य संरक्षक रायपुर विधायक सत्यनारायण शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष बिसाऊ निवासी महाबीर सोती को निवार्चित किया गया है । मुबंई के सीए सुनील कुमार शर्मा, जयपुर के डॉ पवन पारीक, कोलकाता के रमेश शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारणी में पहली बार 15 महिलाओं को शामिल कर नारी सशक्ति करण का संदेश दिया है। दिल्ली की चंद्रकांन्ता पुरोहित राष्ट्रीय महिला प्रभारी होगी।