श्रीमाधोपुर में फिर हुआ कोरोना का विस्फोट
श्रीमाधोपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 11 हुई
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)22 मई। इलाके में शुक्रवार को फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये है। दोनों कोरोना पॉजिटिव प्रवासी केस है।
सीएचसी इंचार्ज डॉ राजेश मंगावा ने बताया कि ग्रामीण इलाके के दो शख्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनके उपचार के साथ स्वास्थ्य विभाग ने उनकी ट्रेवल व कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगालने के साथ लोगों को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। प्रभावित इलाकों को सैनेटाइज किया जा रहा है। पुलिस ने जाब्ता लगाकर क्षेत्र को जीरो मॉबेलिटी किए जाने की कवायद भी शुरू की गई है। वहीं चिकित्सा विभाग की टीम ने मौकै पर पहुंचकर लोगों की स्कैनिंग शुरू की। साथ ही टीम ने पॉजिटिव इलाकों में सैनेटाईजर का कार्य भी शुरू किया। श्रीमाधोपुर में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 11 हो गई।