एसएस मोदी के विद्यार्थी चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर उदयपुर रवाना

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। गौरव पथ स्थित एसएस मोदी विद्या विहार के कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। विद्यार्थी उदयपुर, हल्दीघाटी और राजसमंद के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर इनके इतिहास और संस्कृति की जानकारी लेंगे। विद्यालय के प्राचार्य विजय मसीह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए और भ्रमण दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कक्षा की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को खुले वातावरण में सीखने का अवसर भी मिलना चाहिए। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी महाराणा प्रताप से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और मेवाड़ के इतिहास को करीब से जानेंगे। विद्यार्थी सिटी पैलेस, पिछोला झील, सहेलियों की बाड़ी, फतेह सागर झील, शिल्पग्राम, हल्दीघाटी, श्रीनाथजी मंदिर, स्टैच्यू ऑफ बिलीफ सहित राजसमंद के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। विद्यार्थी भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। भ्रमण दल का नेतृत्व मीना आर्य, जितेंद्र दाधीच, कमलकांत और पूनम कर रहे हैं। मुंबई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, गिलूराम मोदी, सौरभ मोदी, प्रियंक मोदी और कनिका मोदी तथा विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

You might also like