आरजीएचएस स्वास्थ्य योजना में अनिमितता और अव्यवस्था को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ के पेंशनर्स भवन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरजीएचएस स्वास्थ्य योजना में अनिमितता और अव्यवस्था को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के आह्वान पर कल 25 मई को आक्रोश रैली निकाल कर उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार की गलत नीतियों और कुप्रबंधन का विरोध करने हेतु ज्ञापन देने का निर्णय किया गया । बैठक में तय किया गया है कि प्रात: 9.30 बजे बस स्टेण्ड के पास पेंशनर्स भवन से नारे लगाते हुए रैली के रूप में रवाना होकर गढ़ परिसर में पहुंच कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा । प्रदेश में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स को जरुरत होने पर प्राइवेट अस्पतालों में नियमित ईलाज नहीं मिलता है , आवश्यक जांच नहीं की जाती है और दवाइयां भी नहीं मिलती है । ज्ञापन के द्वारा इन सभी अव्यवस्थाओं को ठीक कर उचित चिकित्सा व्यवस्था करने और समय पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया जायेगा। बैठक के माध्यम से सभी पेंशनर्स से अपने हकों के लिए लड़ने हेतु बड़ी संख्या में रैली में भाग लेने का आह्वान किया गया है। बैठक की कार्रवाई में मोहम्मद अनवर कुरेशी, बद्री प्रसाद बणसिया, सांवरमल दर्जी, लिछमण राम टांडी, पीरुमल भोभरिया , रामदेव शर्मा, बाबूलाल माली, निरंजन भार्गव और पन्नालाल सोनी आदि उपस्थित रहे।