डूण्डलोद विद्यापीठ में अंतर सदन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
निसं
डूण्डलोद (नवयत्न)। डूण्डलोद विद्यापीठ में अंतर सदन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एक्टिविटी प्रभारी ममता सहल के नेतृत्व में फैंसी ड्रेस, हिंदी एवं अंग्रेजी कविता वाचन तथा जीके क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रदीप जोशी, रामस्वरूप टेलर एवं सारिका वाले शामिल रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें मीरा सदन की सुनीशा प्रथम, विवेकानंद सदन के कार्तिक द्वितीय एवं अनन्या तृतीय स्थान पर रही। हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता में कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रामकृष्ण सदन की अनन्या एवं हार्दिक प्रथम, मीरा सदन के अलफाज एवं अर्नव द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी कविता वाचन में रामतीर्थ सदन की विनिशा प्रथम, मीरा सदन की कनिष्का एवं विवेकानंद सदन की लतिका द्वितीय तथा रामकृष्ण सदन के जयंत तृतीय स्थान पर रहे। जीके क्विज प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रामकृष्ण सदन प्रथम, मीरा सदन द्वितीय एवं रामतीर्थ सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को डीवीपी के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान मुख्य सलाहकार डॉ. के.डी. यादव, संस्था सचिव मुकेश पारीक, सह सचिव सीताराम जीनगर, प्रबंध समिति के महेश अग्रवाल एवं हुसैन खान, उप प्राचार्य अशोक सेन, ललित दहिया एवं विनय शर्मा ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।