विद्यार्थियों ने छात्र विरोधी नियम को वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । एमजेडी राजकीय महाविद्यालय तारानगर के विद्यार्थियों ने बीकानेर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों बीकानेर विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गये नये नियम जिसके तहत किसी भी विद्यार्थी के सेमेस्टर में बैक हो तो वो छात्र अगले सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले सकता, इस नियम का विरोध जताया। विद्यार्थियों ने छात्र विरोधी इस नियम को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय ने अपना यह नियम वापस नहीं लिया तो छात्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान महाविद्यालय के अध्यक्ष रहे शंकर नारायण शर्मा, छात्र प्रतिनिधि धर्मवीर जोईया, अमित कुमार, अख्तर टाक, दीपांशु दईया, हिमांशु शर्मा, इरफान खान, पुनीत सहित अन्य छात्र मौजूद रहे ।

You might also like