संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम का रविवार को सुबह आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर से रैली रवाना हुई, जो कि डीएसपी ऑफिस तक पहुंचकर विसर्जित हुई। रैली में डीएसपी दरजाराम बोस, सीआई बैगाराम मीणा, सदर थाने के सीआई पुष्पेंद्र झाझड़िया, प्रशासक सविता राठी, टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, सैयद अली हसन, विक्रम रोलण, कॉमरेड जगदीश नाथ, बनवारीलाल भार्गव सहित अनेक लोग व पुलिसकर्मी रैली में शामिल हुए।