सुनील झंवर बने भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए नोखा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील झंवर को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों की सूची जारी की गई, जिसमें सुनील झंवर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। झंवर को नई जिम्मेदारी मिलने की सूचना के बाद नोखा के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे नोखा के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि सुनील झंवर के संगठनात्मक अनुभव का लाभ प्रदेश स्तर पर पार्टी को मिलेगा। सुनील झंवर इससे पूर्व भी भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और व्यवसायिक वर्ग से जुड़े मुद्दों की समझ को देखते हुए उन्हें व्यवसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर, निर्मल भुरा, भाजपा शहर अध्यक्ष गंगाराम पारीक, अश्विनी झंवर, सतीश झंवर, तारा चंद भूतडा सहित नोखा कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनील झंवर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि सुनील झंवर प्रदेशभर के व्यापारियों को संगठन से जोडऩे तथा व्यापारिक वर्ग की समस्याओं को पार्टी के मंच तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

You might also like