सुपरफास्ट संघ के कार्यकर्ता 37वीं पैदल यात्रा के लिए सालासर रवाना
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर से सालासर बालाजी धाम के लिए 37वीं पैदल यात्रा के लिए सुपरफास्ट संघ गुरुवार शाम को बड़े जोश व उत्साह से रवाना हुआ। संघ में शामिल 90 कार्यकर्ता व सेवादारों ने सर्वप्रथम कस्बे के जोड़ीवाल धर्मशाला के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ की व इसके बाद कस्बे के मुख्य बाजार में जत्थे के रूप में डीजे की धुन पर बालाजी महाराज के भजनों पर नाचते-गाते हुए सालासर के लिए रवाना हुए। संघ मेँ शामिल नगर पालिका अध्यक्ष हरि इंदौरिया सहित अन्य भक्त भक्ति में सराबोर नजर आए और भक्तों के साथ बालाजी के भजनों पर थिरकते हुए दिखाई दिए। डीजे पर बज रहे सालासर वाले बाबा की जय और जय बालाजी महाराज के गीतों पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। हाथों में केसरिया ध्वज लिए भक्त सालासर वाले बाबा की जय के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा तारानगर शहर जयकारों से गूंज उठा।
सात्यूं सर्किल पर भव्य स्वागत
जब यह संघ सात्यूं सर्किल स्थित मां जालपा देवी महाविद्यालय के पास पहुंचा तो मोहम्मद तैयब के नेतृत्व में युवा नेता एवं समाजसेवी अलबेला खान की टीम ने पुष्प वर्षा कर संघ का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संघ के नरेंद्र खंडेलवाल, विजय खंडेलवाल, कान्हा चन्गोईवाला, हरि इंदौरिया, हनुमान सोनी, रत्न वर्मा, महेश नाई, सुनील सगतानी, नरेश झाझड़िया, चुन्नीलाल सैनी, ललित, पंकज शर्मा, योगेश वर्मा, भागीरथ, सुमित, गिरधारी सैनी, भंवरलाल, मोहित बरड़िया, भारत, मुकेश सगतानी, दीपक दुदानी, विजय सोनी, दीपचंद शर्मा, योगेश, धर्मा, दिलीप, पवन, किशन, प्रताप, भाला, मोहित, रोहित, विजय, पुनीत, संदीप, यश, पवन, पंकज अनेक कार्यकर्ता व भक्त मौजूद थे।